देवरी। देवरी प्रखंड के तिलकडीह पंचायत के दुधपनिया से लेकर गरही तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। पूरे सड़क में पत्थर के बोल्डर निकल आया है जो साफ दुर्घटनाओं की ओर इशारा कर रहा है और आए दिन सड़क में छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे कारण लोग काफी परेशान हैं।बता दे यह सड़क दुधपनिया,लाहीबारी,कोरिडीह, फूटका,सालबहियार, गरही,होते हुए बोंगी बिहार को यह सड़क जोड़ती है दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है।इस बाबत उक्त पंचायत के मुखिया बिनोद हेमब्रोम ने बताया सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई विकाश कार्य बाधित है यहां तक कि जब किसी बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाना होता है तो इस स्तिथि में कोई गाड़ी वाला इस इलाके में आने को तैयार नहीं होता है कोई रिश्तेदार रिश्तेदारी के लिए नहीं आना चाहते हैं इससे हमलोग काफी परेशान हैं।इस सड़क का निर्माण 2010-11 में हुई थी उसके बाद आज तक मरम्मती भी नही हुआ है।ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।मौके पर बुधन सोरेन, चनकू मरांडी, बंडू हेंब्रम,बिनोद हसदा,अनिल मरांडी, गुलशन मरांडी, बड़की बेसरा, पूनम प्रभा टुडू, सबीना बास्के,सकूल हसदा समेत कई लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y5fe