गोड्डा जिला से बिहार ले जाई जा रही थी शराब
गोड्डा। पथरगामा पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 470 पेटी अवैध शराब जप्त किया है। बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पथरगामा के पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कन्टेनर वाहन से पथरगामा थाना क्षेत्र होते हुए अवैध शराब ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच लगाई गयी। जांच के कम में पथरगामा थानान्तर्गत बासुकीनाथ पेट्रोल पम्प के सामने एक कन्टेनर वाहन को रोका गया। उक्त वाहन में कुल 470 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा वाहन चालक सहिन्द्र चौधरी (राय), उम्र करीब 38 वर्ष, पिता राम प्रसाद चौधरी (राय), साकिन नौवाचक, थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में पथरगामा थाना में काण्ड संख्या 13 / 23, दिनांक 17.01.2023 उत्पाद अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया। शराब की तस्करी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू शराब 140 पेटी (140×48 6720 बोतल ), 138 पेटी (138×24 = 3312 बोतल),
192 पेटी (192×12= 2304 बोतल ) शामिल है। यानी 470 पेटी में 12336 बोतल शराब बरामद किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/25qk