गोड्डा। उपायुक्त जिशान कमर ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जनता की फरियाद सुना। जनता दरबार में जिले के दूरदराज के गांव से 15 लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। उपायुक्त ने सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुना। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।