बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक के लिए छह एवं इंटर परीक्षा के लिए कुल तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें मैट्रिक परीक्षा में 1981 छात्र जबकि इंटर परीक्षा में 1027 छात्र भाग लेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जमालुद्दीन ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड में मंगलवार 14 मार्च से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा की शुरुआत होगी। इसको लेकर मैट्रिक परीक्षा में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं जबकि इंटर परीक्षा को लेकर तीन केंद्र बनाए गए हैं। बीईईओ ने कहा कि प्लस टू उच्च विद्यालय जरमुंडी में मैट्रिक व इंटर, प्लस टू उच्च विद्यालय हरीपुर में मैट्रिक व इंटर, प्लस टू उच्च विद्यालय तालझारी में मैट्रिक एवं इंटर के छात्र भाग लेंगे। इसके अलावा मध्य विद्यालय बासुकीनाथ, पार्वती महाविद्यालय, मध्य विद्यालय बालक जरमुंडी में मैट्रिक के छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। बीईईओ ने कहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कुल 3008 छात्र भाग लेंगे। कहा की उपरोक्त सभी केंद्र में कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्राधीक्षक से लेकर सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gv20