काठीकुंड/ काठीकुंड थाना क्षेत्र से बीती रात 2 बाइक चोरी हो गयी. आपको बता दे,कि इन दिनों काठीकुंड में महाशिवरात्रि को लेकर दानीनाथ मेला लगा हुआ है,इसी को लेकर चोर उचक्के भी सक्रिय हो गये है. बाइक चोरी की पहली घटना शनिवार रात 9 बजे प्रखंड के धावाताड़ गांव में हुई. बाइक मालिक परमानंद साह ने बताया कि,उसकी बाइक होंडा साइन Jho4f 9674 घर के बाहर खड़ी की थी. किसी काम से कुछ देर के लिये अंदर गया था. वापस आने पर अपनी बाइक को नियत स्थान से गायब पाया. आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली. चोरी की दूसरी घटना काठीकुंड बाजार में घटी. तेलियाचक बाजार निवासी संदीप मंडल ने भी रात को अपनी होंडा साइन Jh04m 1216 अपने घर के बाहर खड़ी की थी,इस बाइक को भी चोर ले उड़े. मामले को लेकर काठीकुंड थाना में बाइक मालिकों ने अज्ञात चोरो के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया हैं.