हाईवा की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक घायल, रेफर

पेट में लगी गहरी चोट के कारण हो रही है खून की उल्टी

बासुकीनाथ। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी बाजार के निकट बैंक आफ इंडिया के समीप शुक्रवार को हाईवा की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम विवेक कुमार, पिता कालीपदो पाल जरमुंडी निवासी बताया जाता है। सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को खून उल्टी हो रही है। यहां बता दें कि सड़क दुर्घटना के बाद कुछ लोग घायल विवेक को इलाज के लिए हॉस्पिटल नहीं पहुंचा कर उसे जरमुंडी बीआरसी के समीप उसके आवास पहुंचा दिया। इसके बाद स्थिति को बिगड़ता देख पड़ोसियों ने सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल को जानकारी दी। सूचना मिलने पर निरंजन मंडल द्वारा घायल को टोटो में उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपस्थित डॉक्टर पूनम वारला ने युवक की जांच कर प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा के आगे चक्का का आधा अंश उसके ऊपर चड़ गया था। गाड़ी पीछे करके पर उसको निकाला गया।जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई है। जिस कारण घायल को मुंह से खून उल्टी हो रही थी। घटनाक्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को संभालने के क्रम में हाइवा का चालक घटनास्थल से वाहन को लेकर देवघर की ओर भाग निकलने में सफल रहा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1dw9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *