काठीकुंड/ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र काठीकुंड के चिकित्सक व कर्मियों द्वारा चिकित्सा प्रभारी डॉ ए के दास के नेतृत्व में 22 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया गया. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सक,पर्यवेक्षक व स्वास्थकर्मियों द्वारा एक एक यक्ष्मा मरीज को गोद लेते हुए उन्हें पोषाहार किट दिया गया. इस किट में चना,मसूर दाल,गुड़,बादाम,तेल आदि शामिल हैं. मौके पर प्रभारी श्री दास ने बताया कि,गोद लिये गये सभी मरीजों को 6 माह तक पोषाहार उपलब्ध कराया जायेगा. मरीजों को पौष्टिक आहार सेवन के प्रति प्रेरित किया गया. पोषण किट वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने वाले यक्ष्मा मरीजों को पोषण किट यक्ष्मा इकाई काठीकुंड के पर्यवेक्षक अभिजित दास द्वारा मरीजों के घर पर ही उपलब्ध कराया जायेगा. निक्षय मित्र बन कर मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने में डॉ विंसेंट मुर्मू,डॉ नीरज कुमार,डॉ रमन कुमार,राजकुमार साह,डॉ नयनार वासव,डॉ दयाशंकर चौरसिया,जितेंद्र केरकेट्टा आदि ने अहम भूमिका निभायी.