ओडिशा ट्रेन हादसे में अबतक 233 की मौत, 900 से भी अधिक घायल, और बढ़ सकता है आंकड़ा

राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुःख,ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक

1

 बालासोर(ओडिशा) I ओडिशा के बालासोर जिले में कल शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों एवं घायलों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है| ज्ञात हो कि बालासोर के बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं,भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बहनगाबाजार में हावड़ा से बेंगलुरु जा रही 12864 एक्सप्रेस के कई कोच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पटरी से उतर गए और साथ वाले ट्रैक पर जा गिरे। इसी दौरान,उस ट्रैक पर 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और पलटे डिब्बों से टकरा गई। इससे कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ,राज्य सरकार और वायुसेना ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yb2h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *