बड़कागांव,केरेडारी में बड़े-बड़े महारत्न कंपनियां है मौजूद, फिर भी नहीं मिलती पर्याप्त बिजली, झारखंड के कोयले से दूसरे प्रदेश हो रहे हैं रोशन- अंबा
बड़कागांव I झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव केरेडारी प्रखंड वासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की । उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग जिला के बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में बड़े-बड़े महारत्न कंपनियों के होने के बावजूद भी लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है और विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित एनटीपीसी की चट्टी बारियातू व केरेडारी से निकलने वाली कोयले को क्रमशः बाढ़ पावर प्लांट बिहार तथा टांडा पावर प्लांट उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा, फलस्वरूप झारखंड के कोयले से दूसरे प्रदेश को व्यापक बिजली उपलब्ध होगी।
विधायक ने विधानसभा में यह मांग किया कि बड़कागांव एवं केरेडारी क्षेत्र से निकलने वाले कोयले को दूसरे प्रदेशों में ना भेजकर झारखंड राज्य के अन्यत्र पावर प्लांट भेजते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जाए।