मकरमपुर में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संपन्न

3

संंवाददाता, मसलिया (दुमका) I  मसलिया प्रखंड अंतर्गत कोलारकोंदा पंचायत के मकरमपुर गांव में रविवार को चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन संपन्न हो गया। रविवार को कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ ग्रामीणों की सहयोग से भंडारा का आयोजन किया। मकरमपुर के ग्रामीणों के सहयोग से हर साल हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।  पश्चिम बंगाल के कीर्तनीया  यदुपति चटार्जी एवं सुधाकंठी  शारदा मांझी  के द्वारा कीर्तन परिवेशन किया गया। शनिवार रात्रि सुधाकंठी शारदा मांझी के द्वारा रास लीलाओं का वर्णन किया गया।  जिसमें गोपियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के मिलन व रास का अर्थ बताया गया। साथ ही कहा कि आत्मा से परमात्मा का मिलन ही रास है। जबकि रविवार को दिन के 1बजे कुंज वर्णन का लीला मंचन कर कीर्तन का समापन किया गया।महान्त विदाई के साथ कीर्तन सुनने आये आसपास के सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया गया। एक दुसरे के बीच अबीर गुलाल खेलकर आनंद उठाया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/as5e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *