गोड्डा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, गोड्डा द्वारा बुधवार को रोजगार मेला का अयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न निजी कंपनियां एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा योग्यता के आधार पर 243 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।नियोजनालय सूत्रों के अनुसार, रोजगार मेला में कुल 16 निजी क्षेत्र की कम्पनियां लगभग 2500 रिक्ति के साथ सम्मिलित हुए, जिसमें बाहर की कम्पनियों समेत स्थानीय कंपनियां शामिल हुईं। रोजगार मेले में करीब 750 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। मौके पर मौजूद अनुमण्डल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिला नियोजनालय के द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाता रहा है, ताकि बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे, योग्यता प्राप्त बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिल सके। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में 243 अभ्यर्थियों का चयन उनके योग्यता अनुसार किया गया है तथा शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की संख्या 549 रहीं। इस मौके पर रौशन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गोड्डा, संजय आनंद, श्रम अधीक्षक, गोड्डा उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/706r