मुख्यमंत्री के हाथों 2550 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी

4

जामताड़ा  I  जामताड़ा : झामुमो के वरिष्ठ नेता सह प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम सदस्य डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2550 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर हर्ष एवं खुशी जाहिर करते हुए झारखंड प्रदेश के डायनामिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई एवं मुबारकबाद पेश किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। गुरुवार को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में पंचायत सचिवों व लिपिकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नौकरी देनेवाली केंद्र की संस्थाएं सिकुड़ती जा रही हैं, लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लगातार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दे रही है। उक्त मौके पर डॉक्टर अंसारी ने कहा देशभर में रोजगार की हालात पर नजर डालें तो स्थिति बड़ा विचित्र है, देशभर में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है और केंद्र सरकार युवाओं को झूठे सपने दिखा रही है लेकिन झारखंड की हेमंत  सरकार यहां के युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है और राज्य के नौजवानों को रोजगार की पीड़ा से बाहर करने की कोशिश कर रहा है। सरकार बेहतर तरीके से विकास के लिए बेरोजगार लोगों के रोजगार सृजन का काम कर रही है ऐसे में किसी भी बेरोजगार नौजवान को हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।हेमंत सरकार हमेशा राज्य के युवाओं के साथ हैं और वर्तमान में जो भी झारखंड में नियुक्तियां खाली है उन तमाम जगहों को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जल्द ही भरा जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sjyj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *