मसलिया (दुमका)/ उपायुक्त दुमका के आदेशानुसार मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुल चार विद्यालय के 26 छात्र छात्राओं को बुधवार को उच्च माध्यमिक विज्ञान संकाय के कमजोर छात्र छात्राओं को कन्वेंशन सेंटर दुमका बिशेष प्रशिक्षण हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियरुल इस्लाम की देखरेख भेजा गया। जानकारी के अनुसार मसलिया प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडल विद्यालय मसलिया, प्लस टू उच्च विद्यालय पिंडारी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर के कुल 26 छात्र छात्राओं को बारवीं परीक्षा 2023 में बेहतर पदर्शन हेतु जिला प्रशासन दुमका द्वरा फिलो क्लास के माध्यम से भैतिक, रसायन शास्त्र, गणित एवं अंग्रेजी का स्पेशल क्लास का प्रवन्ध किया गया है। जंहा स्पेशल क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर परीक्षा में बेहतर पदर्शन कर सकते है। इस अवसर पर नॉडल पदाधिकारी के रूप में धर्मेंद्र रविदास ( सहायक अध्यापक मॉडल विद्यालय मसलिया) थे।