बिजली के चपेट आकर 26 वर्षीय युवक की मौत

IMG-20230313-WA0029

देवरी। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के मछली निवासी रामचंद्र साव के 26 वर्षीय पुत्र मिथुन साव का मौत बीते दिन रविवार को बिजली के चपेट में आने से हो गई।उक्त घटना के बारे में बताया जाता है कि घर के समीप से गुजरे 440 वोल्ट एलटी तार के चपेट में आ जाने से उक्त युवक की मौत हो गई।उक्त संबंध में मृतक की मां चंदवा देवी ने बताया उन्होंने अचानक उस तार को पकड़ लिया जिससे यह घटना हुई।जिससे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।इधर सूचना पाकर भेलवाघाटी पुलिस पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमोटम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना पाकर पंसस प्रतिनिधि अजीत कुमार शर्मा,गोविंद साव,संदीप कुमार यादव,कृष्ण साव,अशोक साव,आदि लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9hn9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *