देवीपुर। देवघर भीरखीबाद का लिंक रोड मुख्य पथ खिरवातरी से गिधैया 3 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना अंतर्गत 2 करोड़ 79 लाख की लागत पर देवघर विधायक नारायण दास के अनुसंशा पर स्वीकृत हुआ है।जिसकी निविदा निकल चुकी है।सड़क का शिलान्यास समारोह आयोजित कर देवघर विधायक नारायण दास के हाथों माचॅ माह में सम्पन्न कराया जायेगा।वषोॅ से उपेक्षित इस कच्ची सड़क का पक्की बन जाने के बाद शंकरपुर रेलवे-स्टेशन गिधैया खिरवातरी होते हुए प्रखंड मुख्यालय देवीपुर, थाना कायाॅलय, अंचल कार्यालय, बैंक,एम्स,देवीपुर बाजार स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय,एम्स हाॅस्पिटल, देवघर बाजार आना जाना लोगों के लिए आसान हो जायेगा।