हरियाणा (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):I नगर निकाय चुनावों के संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग-ए को नगर निकायों में आरक्षण देने का प्रावधान किया है और इसके निर्धारण होने पर निकाय चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी दो जगहों पर वार्डबंदी का कार्य चल रहा है। वे सोनीपत में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में भी सरकार ने वादे मुताबिक बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण दिया था और इस दौरान चुनाव के लिए इंतजार भी करना पड़ा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब नगर निकायों में भी बीसीए वर्ग को आरक्षण दिया गया है और वार्डबंदी पूरी होने पर नई व्यवस्था के हिसाब से चुनाव होंगे।इसके उपरांत डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पानीपत जिले में करीब 30 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और शहरवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पानीपत की अनाज मंडी में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों को जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद कार्य को सफलतापूर्ण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि गेहूं उठान और किसानों का भुगतान का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार करीब 62 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई और अब तक करीब साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए की अदायगी सीधे किसानों के खाते में कर दी गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में आए किसानों ने बिना किसी परेशानी और बिना देरी के अपनी गेहूं बेची।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पिछले करीब साढ़े तीन साल से प्रदेश में विकास के विजन के साथ काम कर रही है और जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि जीएसटी टैक्स कलेक्शन की वृद्धि में हरियाणा ने तरक्की करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में सुधार के लिए बेहतर कार्य किए गए है और सड़क विकास, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा,
हरियाणा में साढ़े तीन साल में हुआ 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश, खरखौदा मारुति प्लांट और ग्लोबल सिटी बनेंगे रोजगार के नए क्षेत्र : दुष्यंत चौटाला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/14ie