बासुकीनाथ। नीति आयोग द्वारा स्वीकृत महिला साक्षरता कार्यक्रम का संचालन दुमका जिले के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है। इसके तहत जरमुंडी प्रखंड में कुल 40 केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत सभी केंद्रों में एक-एक अनुदेशक का चयन किया गया है। एक अनुदेशक को 30 असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का कार्य दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत संचालित सभी केंद्रों को पाठ्यपुस्तक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि उपलब्ध कराया गया है। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया पंचायत में ग्राम प्रधान बालमुकुंद तिवारी ने साक्षर महिलाओं के बीच सामग्री का वितरण किया। कहा कि साक्षर बनने के बाद महिलाएं अपने हक और अधिकार के बारे में जान पाएंगी। जिस दिन समाज की शत-प्रतिशत महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगी। समाज का चहुंमुखी विकास होना निश्चित है। साक्षरता दल के प्रमुख घनश्याम वैद्य ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही महिलाओं का उत्थान और विकास संभव है। इस अवसर पर अनुदेशक पंचावती देवी, साक्षर महिलाएं आशा देवी, बिलासी देवी, गुजरी देवी, कलावती देवी, हीरामणि देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, उषा देवी, राजकुमारी देवी, मुन्नी हांसदा, बड़की किस्कु, सूरजमुनि हांसदा, सोनामुनी हेंब्रम, मुनि हांसदा आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b794