तेज रफ्तार का कहर अज्ञात बोलेरो के चपेट में आकर 45 वर्षीय महिला हुई घायल स्थिति गंभीर

IMG-20230221-WA0079
देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित तेलोडीह के पास मंगलवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने इसी थाना क्षेत्र के महतो धरान निवासी लगभग 45 वर्षीय मंझली हसदा को अपने चपेट में लिया जिससे उक्त महिला घायल हो गई।घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त महिला अपने अन्य साथियों के साथ एक ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी तभी चतरो तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया और मोका पाकर फरार हो गया।सभी साप्ताहिक हाट दोतवन बेचने हेतु चतरो जा रहा थी ।इधर स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उठाकर सड़क किनारे किया और देवरी पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आननफानन में घायल महिला को उठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी पहुंचा दी जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hi3w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *