50 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य शिविरों में कराया इलाज

दुमका। श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र में कुल 17 स्वास्थ्य शिविर बनाए गए हैं।इन सभी स्वास्थ्य शिविरों में अब तक कुल 50056 श्रद्धालुओं का इलाज किया जा चुका है। अब तक मुख्य प्रशासनिक शिविर में- 8226 श्रद्धालु ,टेंट अस्पताल में- 3127 श्रद्धालु,सिंह द्वार में-14498 श्रद्धालु,स्वास्थ्य उपकेंद्र बासुकीनाथ में-3990 श्रद्धालु,राजस्व तहसील कचहरी में 3965 श्रद्धालु,शिवगंगा बासुकीनाथ में-802 श्रद्धालु,वन विभाग गेस्ट हाउस में 407 श्रद्धालु, क्यू कंपलेक्स (पुरुष) में- 638 श्रद्धालु,दर्शनिया टीकर में -2343 श्रद्धालु,कांवरिया कैम्प मोतिहारा में 820 श्रद्धालु,कांवरिया कैम्प सुखजोरा में-713 श्रद्धालु,बस स्टैंड बासुकीनाथ में-3383 श्रद्धालु,रेफरल अस्पताल जरमुंडी-630 श्रद्धालु,रेलवे स्टेशन बासुकीनाथ में-2833 श्रद्धालु, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जरमुंडी में-624 श्रद्धालु,सहारा में 1046 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में 2011 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है।’

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xdra

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *