एक ही परिवार के 6 लोग विकलांग फिर भी सरकारी लाभ से वंचित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फैयाज कैसर पहुंचे विकलांग के घर और जल्द सरकारी लाभ दिलाने का दिलाया भरोसा

IMG-20230103-WA0087
मधुपुर। आज भी ऐसा गांव है जहां जरूरतमंदों को सरकारी लाभ से वंचित रखा गया है। वहीं मधुपुर शहर के वार्ड नंबर 9 लालगढ़ के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग गूंगा,व विकलांग है।  इन सभी की हालत काफी दयनीय है। इसकी खबर मधुपुर नगर पार्षद के पूर्व अध्यक्ष जिला 20 सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता फैयाज केसर को सुचना मिला।सुचना मिलते ही फैयाज कैसर सीधे इस लाचार के घर पहुंचे और इन सभी की हालत देखकर काफी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा मुझे अफसोस है कि ऐसे लोगों को आज तक सरकारी लाभ से वंचित है इसका खास कारण है कि घर में किसी के पास जुबान नहीं सभी गूंगा है जो लोगों को अपने दुख की फरियाद रख सके मैं वादा करता हूं कि जल्द ही इन सभी को विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर इन सभी को सरकारी लाभ दिलाने की कोशिश करूंगा।मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुशर्रफ हुसैन इत्यादि उपस्थित रहे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uik3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *