7 सूत्री मांगों को लेकर जल सहिया कर्मचारी संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

IMG-20230105-WA0143
डुमरी। सात मांगों के समर्थन में गुरूवार को झारखण्ड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ डुमरी इकाई से जुड़े जल सहियाओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया।कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप साहू अपने समर्थकों के साथ उपस्थित होकर अपना नैतिक समर्थन दिया।उपस्थित जल सहियाओं ने कहा कि हमसभी बीते 12 वर्षों से कार्यरत हैं।01 मार्च 2019 को मंत्री परिषद निर्णय लेकर 1000 रूपये प्रति माह मानदेय कर दिया गया क्योंकि पूर्व में प्रोत्साहन राशि ही कार्य के एवज में मिलता था।कहा कि महीनों तक हमसभी को मानदेय मिलता रहा लेकिन बीते 30 माह से 42 माह से मानदेय नहीं मिला है क्योंकि सूबे के संबंधित विभागीय मंत्री ने मंत्री परिषद के निर्णय को बदलते हुए मानदेय समाप्त कर दिया है।कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है कि हमलोगों को बाध्य होकर न्यायालय का शरण लेना पड़ेगा।इस दौरान अपना समर्थन दे रहे भाजपा नेता प्रदीप साहू ने कहा कि यह सरकार महिला विरोधी सरकार है,आज जल सहियाओं की जायज मांगों को भी सरकार पूरा नहीं कर रही है,ऐसी निकम्मी सरकार को पद में रहने का अधिकार नहीं है।अध्यक्षता महेश यादव ने किया।
इस दौरान उषा देवी,माला पांडेय,बिमला देवी,रूपानी देवी,सीता देवी,दुलारी देवी,कुमोद देवी,सावित्री देवी, पूजा देवी,यशोदा देवी,देवंती देवी,पप्पू दास आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/syc8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *