जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौंदिया गांव के 38 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जामा I जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौंदिया गांव में आज गुरुवार की सुबह 38 वर्षीय बसंत महतो पिता रामविलाश महतो नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घरवालों ने बताया कि बसंत महतो पिछले एक डेढ़ वर्ष से बीमार था। बीमार होने के कारण उसका इलाज भी कराया जा रहा था। घरवालों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जानकरी के अनुसार बसंत महतो रसोईया का काम कर घर परिवार चलाता था। वह शादी विवाह एवं अन्य आयोजनों में खाना बनाने का काम करता था। मामले में जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पत्नी सुमित्रा देवी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की एकलौता पुत्री है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rc4x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *