भारी हंगामा एवं शोर के कारण नहीं हुआ एम्स सुरक्षा गार्डो की बहाली
देवीपुर। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग देवघर के द्वारा सोमवार को देवीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन जिला श्रम नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें एम्स में 32 सुरक्षा गाडोॅ और एक सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए सिक्यूरिटी सोल्यूशन सविॅसेज, हेल्थकेयर ग्लोबल इडूहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड,आमधनी मैन पावर प्राइवेट लिमिटेड, यशस्वी ग्रूप, राजराय सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अलग अलग स्टाॅल लगाये गये थे।जिसमें आवेदन देकर नौकरी पाने वाले युवक युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एम्स में सुरक्षा गाडोॅ की भर्ती के लिए डेढ हजार से अधिक युवाओं की भीड़ लग गई। लंबी लंबी कतारें लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी समेत जवानों के साथ तैनात थे।एसएसएस के जीएम डीएल मिश्रा, ट्रिपल एस हेड प्रकाश पांडेय, सुपरवाइजर राजीव शमाॅ,सुरेश पासवान समेत कई सुरक्षा गाडोॅ की मौजूदगी में आवेदन लिये गये,हाईट की मापी की गई। लेकिन दौड़ और फिजिकल टेस्ट के लिए 21 दिसम्बर की तारीख सुनते ही हजारों की संख्या में एम्स सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति के लिये हजारों युवक युवतियां भड़क गये।जमकर विरोध में नारेबाजी करने लगे।जीएम डीएल मिश्रा और जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा के समझाने बुझाने का कोई असर नहीं पड़ा और जमकर नारेबाजी करने लगे।बाध्य होकर जीएम को पिछले दरवाजे से देवीपुर पुलिस और एम्स के सुरक्षा गाडोॅ के संरक्षण में निकाला गया।भीड़ उग्र हो गई, जीएम के पीछे पीछे नारेबाजी करने लगे।थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने किसी तरह जीएम मिश्रा को निकालने में कामयाब रहे।बाद में एम्स के आवेदकों की भीड़ हटने और स्थिति नियंत्रण में आने पर अन्य पांच कंपनियों द्वारा तैयार 200 नियुक्ति पत्र को बीडीओ अभय कुमार ,सीओ सुनील कुमार ,जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा बेरोजगार युवकों के बीच वितरित किया।मौके पर श्रम नियोजन विभाग के लिपिक आशुतोष कुमार गुप्ता,सतीश कुमार, चंदन कुमार, रमेश कुमार, सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक युवती मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/czi8