वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या’ पर विचार गोष्ठी आयोजित 

IMG-20230202-WA0008

देवघर। ए एस महाविद्यालय देवघर के विज्ञान संकाय के कक्ष संख्या 1 में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवमं 5 और स्विच ऑन फाउंडेशन,रांची के संयुक्त तत्वाधान में ‘वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या’ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि निरंतर बढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों ने हमें बता दिया है कि हम वायु प्रदूषण के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक होते हुए अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।स्विच ऑन फाउंडेशन, के निदेशक विवेक गुप्ता ने वर्तमान में सांस संबंधी समस्याओं पर विश्वव्यापी अध्ययन का रिपोर्ट रखते हुए छात्र छात्राओं को आगाह किया कि यदि हम समय रहते वायु प्रदूषण के प्रति गंभीरता से उचित समाधान के प्रति कार्यरत नहीं होंगे तो वह दिन दूर नहीं कि हमें पानी की बोतल के साथ सांस लेने के लिए ऑक्सीजन भी बैग में लेकर चलना पड़ेगा ।अतः जरूरी है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और अपने दैनिक जीवन में कम से कम ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग बंद करें जिन से निकलने वाले गैस और धुआं निरंतर वायु को प्रदूषित कर रहे हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पुष्प लता ने कहा कि इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है कि हम अपने पुराने जीवन शैली की ओर लौटे और अपनी जरूरतों को सीमित करें ।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भारती प्रसाद ने बताया कि प्रकृति हमें सिर्फ देती है पर हम प्रदूषण फैला कर निरंतर इसका नुकसान करने में लगे हैं यदि समय रहते अपनी आदतों में बदलाव नहीं लाएंगे तो निश्चय ही मानव जाति विलुप्ति की कगार पर आ जाएगी।
मौके पर, डॉ नीलिमा वर्मा, डॉ पी मित्रा, डॉ एस एस महतो, डॉ अभय कुमार सिंह, डॉ विनीता रानी ,डॉ कुमारी अनुराधा ,डॉ अंजना यादव, उमा सिंह सुनीता कुमारी, कुमारी जया आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त नेहा ,पलक, भूमि, रेखा ,संजय ,फाल्गुनी, सोनू, अफताब ,सुलेमान ,रामशंकर, विवेक, कुंदन ,अमन ,सुमित, प्रिया श्रेया ,निक्की, तान्या ,रंजना, छोटू ,सुराज ,महेंद्र ,नरोत्तम, सिद्धार्थ ,सुरेश ,अमित ,विनय, प्रमोद ,इग्निस ,किशोर, हिमांशु ,राजेश ,सौरभ, योगेश आदि छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5acp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *