गोड़माला पहुंचे जंगली हाथियों का झुंड, किसानों के रवि फसल किया नष्ट

3

संवाददाता, मसलिया/ 11 जंगली हाथियों का झुंड बुधवार को प्रखंड के गोड़माला पहुंच कर किसानों के रवि फसल को नष्ट किया है। जानकारी के मुताबिक जंगली हाथियों का झुंड हर साल राज्य के विभिन्न जिला में तांडव मचा कर दुमका के मसलिया पहुंचते हैं। जंगली हाथियों का झुंड तरणी पहाड़ से उतारकर बुधवार की रात को गोड़माला पहुंचे। गांव के किसान अजीत मिर्धा के लगभग एक बिघा जमीन पर लगाये हुए आलू फसल को नष्ट किया है। इधर वन विभाग के टीम भी गोड़माला पहुंच कर जंगली हाथियों को भगाने का प्रयास कर रही हैं। जंगली हाथियों का झुंड गांव पहुंचे तो आसपास गांवों के लोगों का नींद हराम कर दिया है। समाचार भेजे जाने तक जंगली हाथियों का झुंड गोड़माला पलाश जंगल में बिचरन करते हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/puo6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *