बीजेपी द्वारा सिटी गार्डन दुमका मे एक बैठक रखा गया

आज दिनांक 11 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को दुमका के सिटी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय एक बैठक आहूत की गई। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को भारतीय जनता पार्टी अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है और इसी निर्मित लगातार जिले से लेकर मंडल तक में कार्यक्रमों का दौर जारी है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की सफलता एवं सार्थकता को लेकर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी जी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता निश्चित रूप से यह चिंता करें कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के घरों पर 13 तारीख से लेकर 15 तारीख तक सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज उनके घरों पर लगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने आह्वान किया है किन-किन 3 दिनों तक पूरा राज्य पूरा भारत तिरंगामय हो जाए। पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यह प्रयास करें अपने आस पड़ोस के गांव में गांव वालों के साथ गांव वालों के द्वारा, गांव की दृष्टि से ही झंडोत्तोलन करवाएं । उनके अंदर आजादी एवं देशभक्ति की भावना कैसे जागृत करें इसका प्रयास करें। उन्होंने विभाजन एक विभीषिका विषय पर केंद्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर एवं लोगों को इससे जोड़ने और उनके मन में देश के आजादी एवं देश के विभाजन के प्रति जागृति लाने का प्रयास करने पर बल दिया।
बैठक को मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने संबोधित किया। मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने बताया कि इन सबके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद, दुमका जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह, प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष जिला के महामंत्री प्रमंडल के सभी 103 प्रखंड के अध्यक्ष एवं हर घर तिरंगा के मंडल प्रभारी सह प्रभारी उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bbff

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *