भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुमका में जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई

04-07-2022

आज दिनांक 4 जुलाई 2022 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुमका में जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आगामी 12 फरवरी को देवघर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देवघर में एयरपोर्ट ,ओर एम्स उद्धघाटन सहित अनेको योजना का शिलान्यास करेंगे साथ ही एक रैली को सम्बोधित करेंगे मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी दुमका विधानसभा स्तरीय बैठक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी की 7 जुलाई को होने वाली दुमका विधानसभा बैठक कि निमित्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री के साथ विधानसभा के संयोजक मंडली के द्वारा विचार विमर्श किया गया बैठक में तय किया गया कि आगामी 7 जुलाई को बाबूलाल मरांडी बैठक से पूर्व सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने शक्ति केंद्रों में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित देवघर रैली के परिपेक्ष में शक्ति केंद्र पंचायत स्तर तक इसका प्रचार प्रसार करेंगे सभी मंडल अध्यक्षों को यह दायित्व दिया गया कि पंचायत स्तर के एक एक गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थकों ,शुभचिंतक, व्यवसीय, बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रण कार्ड के माध्यम से सादर आमंत्रित कर देवघर चलने के लिए उत्साहित करेंगे श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में मुख्यरूप से पूर्वमंत्री लुइस मरांडी, बैठक के लिए बनी सयोंजक मंडली निवास मंडल सयोंजक सहसयोंजकअमिता रक्षित गुंजन मरांडी। जिला महामंत्री विवेकानंद राय दीपक स्वर्णकार मंडल अध्यक्ष नरेश मंडल, सुधीर पाल, सहदेव मरांडी दुमका नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा,नगर महामंत्री दीपक सिह, बैजनाथ यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
भवदीय
पिन्टू अग्रवाल
मीडिया प्रभारी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8bh6