निरसा/ तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में रविवार की सुबह एक अधेड़ महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान कॉलोनी के केएफएस लाइन निवासी कृपासिंधु सेठ की पत्नी शांता सेठ (54) के रूप में हुई है। सूचना पर भीड़ जुट गई। किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शांता सुबह घर से निकली। अचानक पास के ही कुएं में उसने छलांग लगा दी। छंलाग लगाते देख कुछ लोगों ने हल्ला किया। आसपास के लोग जुट गए। काफी प्रयास के बाद महिला के शव को कुंए से बाहर निकाला गया। आनन फानन में उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। परिजनों ने थाने में कोई लिखित सूचना नहीं दी है।