अस्पताल में इलाज के दौरान डुमरी के एक प्रवासी मजदूर की मौत

IMG-20230213-WA0045
डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के धनहरा निवासी गणपत साव का पुत्र मोहन साव (21) की मौत मुंबई में इलाज के दौरान हो गई है। बताया जाता है कि मोहन साव 7 माह से मुंबई के कल्याण में एक होटल में काम कर रहा था।तीन दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसे छाती में दर्द हो रहा है,जिसके बाद उसके सहयोगियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत 11 फरवरी को हो गई। इस बात की खबर घरवालों को मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.गोतिया श्यामलाल साव ने बताया की मोहन 7 माह पूर्व मुंबई जाकर काम कर जीवकोपार्जन कर रहा था,शव को उनके सहपाठी लेकर मुंबई से धनहारा के लिए एंबुलेंस के द्वारा रवाना हो चुके हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/96zr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *