बशीर की हुई मौत,पत्नी है गंभीर अवस्था में इलाजरत
सारठ I थाना अंतर्गत फ़क़ीर टोला में एक दंपत्ति पर कातिलाना हमला हुआ है।चाकू मारमार कर क्षेत्र में एक चिकित्सक के रूप में जाना जानें वाले बशीर की हत्या कर दी गयी है।जबकि इनकी बेगम नूर सबा गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत है।घटना सोमवार देर रात का बताया जाता है।सूत्रों के अनुसार बशीर मस्जिद से नमाज अदा कर देर रात वह अपने घर जा रहा था।तभी उनके घर पहुचने का इंतजार कर रहे 8 लोगो द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।जैसे ही बशीर अपने घर के समीप पहुंचा उसके ऊपर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने धावा बोल दिया और चाकू से उनपर वार करने लगें।इस बीच उसकी बेगम नूर सबा पहुची तो उन पर भी हमलावरों ने चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया।इस बीच नूर सबा द्वारा हल्ला मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर वहाँ से फरार हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने बशीर को मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस को जब सूचना मिली तो थाना प्रभारी भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच मामले की छानबीन शुरू कर दी।इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पत्नी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।मृतक की पत्नी ने पुलिस के समक्ष 8 में से 5 हमलावरों की पहचान बता दी है।बाकी हमलावर का चेहरा ढका होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सका है।फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी के वयान पर मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।आपसी रंजिश है या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की संभावना को देखते हुए गांव में पुलिस लगातार कैम्प कर रही है।वहीं घटना की जानकारी मिलनें के बाद स्थानीय कुछ जन प्रतिनिधि भी मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं और स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से बात कर अपराधियों की अविलंब गिरफ़्तारी की मांग कर रहें हैं।वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो बशीर एक हँसमुख किस्म के इंसान थे जो ग्रामीण चिकित्सक के रूप में लोगों को सेवा देनें का कार्य कर रहें थे। इस घटना से लोगों में रोष भी दिख रहा है और सभी हत्यारों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहें हैं।वहीं थाना से महज़ कुछ सो मीटर की दूरी पर हुई इस घटना की चर्चा भी जोरों पर है।