जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर एनएच पर कटनिया गांव के पास शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के आमने-सामने टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कार चालक को फूलो झानो मेडिकल कालेज भेज दिया गया है जहां घायल का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कार में एक ही लोग सवार थे जो खुद ड्राइव कर रहे थे। जिसकी पहचान विशाल पांडे के रूप में हुई है। घायल के पिता पारस पांडेय महारो पावर ग्रिड में काम करते हैं और वह भी वहीं रहता है। घायल विशाल किसी काम से हंसडीहा गया था और लौटने के क्रम में कटनिया के पास बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे एनएच को जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना एएसआई पी पी शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर जाम छुड़वाने का कोशिश में जुटे रहे और ब्रेकर बनवाने की आश्वासन मिलने पर दो घण्टे बाद जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों की मांग थी कि स्पीड ब्रेकर बनवाया जाय। क्योंकि इस जगह पर एक माह के अंदर तीन दुर्घटना हुई है। जिसमें बीते दिनों 18 अप्रैल को एक ट्रक और बस में टक्कर होने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। दूसरी घटना 6 मई को दो भाई बहन हंसडीहा से शादी समारोह से बाईक से लौट रहे थे तभी डंपर के चपेट में आने से घायल हो गये थे। घटनास्थल पर जामा थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद जाम हटा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ब्रेकर के लिए वरीय पदाधिकारी से पत्राचार किया जायेगा।
ट्रक और कार के आमने सामने टक्कर में एक गंभीर, सड़क जाम
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7g64