पथरोल थाना मे माँ तारा होटल से सघन व व्यापक उत्पाद छापामारी कर कुल 9.555 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

7

देवघर I उत्पाद अधीक्षक  संजय कुमार श्रीवास्तव के निदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से करौं थाना अंतर्गत जगाडीह, बसकुपी एवं पथरोल थाना अंतर्गत कजरा मोड़ के पास स्थित माँ तारा होटल में सघन व व्यापक उत्पाद छापामारी कर कुल 9.555 लीटर विदेशी शराब, 23.85 लीटर बीयर, 10 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया । इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, स०अ०नि० रामदेव पासवान, अवधेश राम, उत्पाद सिपाही राहुल कुमार, सुनील रजक, परमेश्वर मुर्मू एवं सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे। इस छापामारी अभियान में बसकुपी से लालमन मंडल एवं कजरा मोड़ से चंद्रकांत राय को गिरफ्तार किया गया। जबकि जगाडीह से रामेश्वर मंडल उर्फ पागी मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sslo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *