कृषि मंत्री के क्षेत्र में आग से जली एक महिला 

करती रही किसी मसीहे का इंतजार, मदद नहीं मिलने पर महिला ने दम

सारवां। सारवां प्रखंड बनवरिया पंचायत के जरा गांव के रहने वाले बसंती देवी पति विशन देव यादव कुछ दिन पूर्व आग तपने के दौरान जल गई थी जिसको परिजनों के द्वारा रांची रिम्स में भर्ती करवाया था लेकिन रिम्स में डॉक्टर के द्वारा मामूली इलाज कर घर भेज दिया गया था। परिजनों का कहना था की हम लोग गरीब आदमी है। हम लोगों के पास पर्याप्त पैसा नहीं है जो हम लोग आगे इलाज करवा सकते हैं। जो भी बचा खुचा पैसा हम लोग के पास था खर्च कर चुके हैं। परिजनों के द्वारा क्षेत्र के कई बड़े नेता से संपर्क कर मदद मांगे, लेकिन किसी ने मदद नहीं किया। जिससे अंत में महिला ने मंगलवार की सुबह 3:00 दम तोड़ दिया। मृतिका बसंती देवी की माईके सारवां थाना क्षेत्र के रक्ती पंचायत के मथटिकुर गांव है। मृतिका के परिजनों ने कहा की यह घटना पेपर में छपा था। उसके बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता जी एवं कार्यकर्ता के द्वारा बुला कर मदद के रूप तीन हजार रुपया दे रहा था जो हम लोग लेने से इनकार कर दिए। तो उन लोगों ने कहां की लेना है तो लिजिए नहीं तो हम लोग क्या कर सकते हैं। किसी ने मदद किया होता और आगे इलाज के लिए हाथ बढ़ाया होता तो बसंती देवी की जान बच सकती थी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v92o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *