सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने पिकअप वाहन को किया जप्त

IMG-20230226-WA0007

पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव के पोस्ट ऑफिस के समीप एक बाइक सवार युवक को महिंद्रा के बोलेरो पिकअप वैन ने रोंदा। मोके से चालक हुए फरार। महेशपुर पुलिस को खबर मिलते ही पिकअप वैन को एसआई आनंद पंडित ने महेशपुर के समीप किया जब्त तथा घटना स्थल पहुंच कर वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़ से महेशपुर की ओर जा रहा था पिकअप वहीँ बाइक सवार युवक महेशपुर से पाकुड़ की ओर आ रहा था की इसी दौरान शहरग्राम गांव के पोस्ट ऑफिस के समीप आमने सामने टक्कर हो जाने पर बाइक सवार मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के रहमत बगान के निवासी असमाउल शेख (27वर्षीय) घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i8j0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *