मेहरमा। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरखोदिया पंचायत के पक्सो गांव में शनिवार को एक गृह स्वामी के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे एक युवक सौरभ कुमार भारती बुरी तरह झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त का बताया जा रहा है, जब युवक के घर में पूजा-पाठ चल रहा था। इस संबंध में पीड़ित सौरभ कुमार भारती ने बताया कि श्वेता गैस एजेंसी, चंदा गांव से एक नया सिलेंडर डिलीवरी कराकर घर में रखा था। उसी गैस सिलेंडर को उपयोग के लिए रेगुलेटर लगाकर जैसे ही गैस चूल्हा को चालू किया, तो अचानक आग लग गई। जिससे पीड़ित के शरीर में आग पकड़ लिया किसी तरह चिल्लाते हुए शरीर का कपड़ा को उतारा। शोरगुल होने पर घर के अन्य सदस्य पहुंचे एवं ग्रामीणों की मदद से घायल को हरि देवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा संबंधित ठाकुरगंगटी थाने एवं गैस एजेंसी संचालक को आवेदन देने की बात कही है। उक्त घटना में घर में रखें अनाज के साथ-साथ कई आवश्यक सामान जलकर राख हो गया, जिससे हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।