प्रेम-प्रसंग में एक यूवक की चाकू मारकर हत्या

लखीसराय। प्रेम-प्रसंग में एक यूवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।घटना किऊल थाना की है।किऊल रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मौके पर किऊल रेल डीएसपी इमरान परवेज, सूर्यगढ़ा राजद विधायक प्रहलाद यादव मौके पर पहुंचे है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मृतक सोनू कुमार यादव वृंदावन गांव से अपने साथियों के साथ चाय पीने किऊल स्टेशन के समीप पहुंचा था।तभी वृंदावन गांव के हीं सन्नी अपने चार साथियों के आया और मृतक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक युवक सोनू कुमार यादव नालंदा जिले के मुर्गियाचक गांव का रहने वाला था। वह अपने दो साथी बब्बी और घनश्याम के साथ किऊल वृंदावन में चाय के दुकान पर चाय पी रहा था। मृतक अपने मामा रोहित की शादी में भाग लेने के लिए किऊल वृंदावन आया था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल अपराधी सन्नी कुमार के भाई गणेश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद सूर्यगढ़ा के राजद विधायक प्रहलाद यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इस मामले में मृतक के मामा सन्नी कुमार उर्फ अविनाश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h7ma

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *