आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी : मनोज यादव

IMG-20230108-WA0085
बिरनी। बिरनी, प्रखण्ड के पलौंजिया में रविवार को आम आदमी पार्टी के विस्तार के लिए सन्नी सहाय की अध्यक्षयता में बैठक रखी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में अपने कार्यकर्ता बना रहा है एवं पार्टी का विस्तार कर रहा है। आने वाले 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष के आखिरी तक पूरे प्रदेश के सभी 4500 पंचयात तक पहुंचने का लक्ष्य है। अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी एवं सरकार भी बनाएगी। इस दौरान बिरनी एवं जारीडीह पंचयात में पार्टी का विस्तार किया गया। बिरनी पंचयात से अध्यक्ष सन्नी सहाय, संगठन मंत्री नित्यानंद सहाय एवं जारीडीह पंचयात से अध्यक्ष मनोज यादव एवं सुनील कुमार विश्वकर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। सन्नी सहाय ने बताया कि बिरनी में अभी तक 8 पंचायतों में पार्टी का विस्तार हो चुका है। आगामी मार्च तक बिरनी के सभी पंचायतों में पार्टी में विस्तार करने का लक्ष्य है। इस दौरान राजेश कुमार वर्मा,मुस्तकीम अंसारी, राजेश अजंता, रौशन कुमार सिन्हा, हीरालाल विश्वकर्मा, मनीष भदानी, सिकन्दर यादव, राजेन्द्र यादव, अभिषेक कुमार वर्मा, शिवकुमार राम उपस्थित रहे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/crrs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *