कोविड की आहट :आम आदमी पार्टी चलाएगा सतर्कता अभियान

प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बैठक, युवाओं को दिया टास्क

गाँव से लेकर शहर तक जगाए अलख, 

लोगों को करें कोरोना को लेकर जागरूक

IMG_20230102_223037
वघर। कोरोना के बढ़ते खतरा को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने आम आदमी को इस प्रकोप से बचाने के लिए कमर कस ली है।इसको लेकर सोमवार को  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने  जिला कमेटी के साथ बैठक की ।कोरोना के खतरे से सबको आगाह करते हुए युवाओं को एक बड़ी जिम्मेदारी दी ताकि  नए साल में आम आदमी को कोरोना के खतरे से समय रहते आगाह कर सके ।इसको लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने एक टीम का गठन किया जो गाँव से लेकर शहर तक एक अभियान चला कर लोगो को  कोविड नियमों का पालन करने की सलाह देंगे।बैठक मे मौजूद लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर कोविड का खतरा मंडरा रहा है।समय रहते अगर नहीं सावधान हुए तो फिर एक बार देश को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।इसको लेकर हम सभी को एक सतर्कता अभियान चलाने की जरूरत आन पड़ी है।इस अभियान के तहत  सभी  चेहरे पर मास्क लगाकर लोगों तक पहुंचे और उन्हें भी जागरूक करें की मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें जरूरत पड़े तो मास्क ओर सेनेटाइजर का मुप्त वितरण करें उसकी उपलब्धता यहाँ से कराई जाएगी।वही अगर किसी को भी इलाज की आवश्यकता पड़े तो समुचित इलाज के लिए हरसम्भव प्रयास करें।ताकि भोले भाले आम आदमी को आने वाले समय मे कोई क्षति ना हो।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cmtg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *