देवघर। सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा खोले गए तपोवन सहायता अथवा सूचना केंद्र में युवा कमेटी की आवश्यक बैठक बुलाई गयी। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव व नेता विनय यादव ने किया। साथ ही सूचना केन्द्र के माध्यम से सैकड़ों बिछड़े लोगो को उनके परिवार के सदस्यो को मिलाने का काम किया गया। जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ ने अपने शानदार आवाज़ के माध्यम से लोगो के बीच जोश बढाने का कार्य किया। जिसकी तारिफ कई लोगो ने की। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने सक्रिय नेता विनय यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गुडीआ कुमारी , जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, सह सचिव प्रशांत सिंह, युवा संगठन मंत्री कुमार प्रभाकर, सोशलमीडिया अध्यक्ष मुन्ना यादव, मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन यादव, सक्रिय कार्यकर्ता पंकज कुमार एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहनपुर प्रखंड कमेटी का विस्तार करना था, सर्वसम्मति से नकुल तांती वर्तमान झारखंडी पंचायत समिति सदस्य को मोहनपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mnma