संगठन विस्तार को ले आम आदमी पार्टी ने की समीक्षा बैठक

बढ़ते ढंड को देख गाँव मे अलावा व्यवस्था करने का प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया निर्देश

सदयस्ता अभियान का लिया जायजा

IMG_20230105_222143

देवघर।  गुरुवार को आम आदमी पार्टी की कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सदस्यता अभियान संगठन विस्तार समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान जिला में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया। संगठन में अधिक से अधिक लोग कैसे जुड़े इस पर विचार विमर्श किया गया ।वही बढ़ते ढंड को देखते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों होने वाली समस्याओं पर विचार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों को बढ़ते ढंड में राहत देने की बात कहीं ।वही उन्होंने गाँव मे आलाव व्यवस्था पर निर्देश देते हुए कहा कि गाँव मे अधिक से अधिक जगहों पर जलावन की व्यवस्था तुरन्त करें इसमें जहाँ तक मेरी जरूरत हो तो बेहिचक कहे ।इस कड़कड़ाती ढंड में किसी भी गरीबो के सेहत पर बुरा असर ना पड़े इसका ख्याल रखना आम आदमी पार्टी के सिपाही की जिम्मेदारी बनती है।हमारे राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि भगवान के सबकुछ ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी के सिपाहियों को बनाया है ।हमलोगों के रहते सबकुछ ना हो तो फिर कैसे होगा।वहीं उन्होंने सदस्यता अभियान को और भी कैसे गति दी जाय इस पर विस्तार से चर्चा की ।इस मौके पर वरिष्ठ नेता उमाकांत बरनवाल गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा,जिला संयोजक मुकेश आनंद तिवारी, संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष राहुल सौरभ एवं फजूल रहमान, प्रवक्ता आदित्य सिंह, सह सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय राय, पंकज राय, सुधीर दास सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ktu8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *