व्यवस्था बदलाव की राजनीति के लिए अभियान चला रही ‘आप’ – शर्मा

बेगाबाद के कर्णपुरा में आम आदमी पार्टी की बैठक

IMG-20230108-WA0084
गिरिडीह। आम आदमी पार्टी झारखंड के गाँव गाँव में व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति के लिए अभियान चला रही है। जनता को बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार चाहिए। जनता को उसके गाँव का स्कूल कब ठीक होगा? स्कूल में शिक्षक कब आयेंगे? उसके गाँव के आस पास का होस्पीटल कब ठीक होगा ? इसका जबाव चाहिए। इसकी गारंटी चाहिए। उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा चौक पर एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में जब 5 साल में स्कूल होस्पीटल ठीक हो सकता है तो झारखंड में 22 साल में क्यों नहीं ? पंजाब में जनता को 300 युनिट बिजली फ्री मिल सकता है तो झारखंड में क्यों नहीं ? श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड में भी पंजाब की तरह एक एमएलए एक पेंशन कानून बनना चाहिए। झारखंड की गरीब जनता की जनता को 100 युनिट बिजली एक तमाशा है । उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में बहुत जल्द झारखंड की जनता को 300 युनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी। आम आदमी पार्टी के युवा नेता रोजन अंसारी ने कहा कि बिजली बिल और बिजली व्यवस्था से आम आदमी परेशान है। आप नेता जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि दिल्ली माॅडल को लेकर हम गाँव गाँव घर में अभियान चला रहे हैं। 
कार्यक्रम में मुशर्रफ हुसैन, किशोर तुरी, सरयू राय, शमीद अंसारी,शाहीद अंसारी ने भी अपनी बात रखी । कार्यक्रम में कई नौजवानों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले युवा नेता दीपक कुमार, एनाउल अंसारी, नईम अंसारी , अलाउद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी, मो इस्लाम, उमर हुसैन, ताज उद्दीन अंसारी, याकुब अंसारी, अब्दुल मजीद, सदाम अंसारी, तस्लीम अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, तनवीर अंसारी, राहुल कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zy8u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *