कहा- अडानी मामले को गंभीरता से लें सरकार
देवघर। बुधवार को समय अपराह्न 2 बजे झारखंड के राज्यपाल को जिला उपायुक्त के माध्यम से आम आदमी पार्टी झारखंड की देवघर इकाई ने जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सोपंकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की कि किस तरह से मौजूदा केन्द्र सरकार अप्रत्यक्ष रूप से गौतम अडानी के समर्थन में इस सनक में है कि देश के आम नागरिकों का पैसा जो की एलआईसी /एसबीआई में रखा है, उस पैसे को भी अदानी के लिए झोंक दिया। जिसका आज नतीजा है कि वित्तीय बाजार में आये हलचल की वजह से आम नागरिकों का लगभग 8 लाख करोड रुपैया डुब गया। मौके पर मौजूद प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत जी ने कहा की केन्द्र सरकार गैर जिम्मेदाराना तरीके से सरकार चला रही है जिसका नतिजा है कि आज गरीबों का बचत किया हुआ पैसा दाव पर लग गया है। जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार ने इस मामले को गम्भीरता से लेने को कहा साथ ही ये भी कहा कि सरकार जल्द ही इसपर कारवाई करे और कठोर कदम उठाए ताकि सरकार की स्तिथि स्पष्ट हो सके। जो आज संदेहास्पद बनी हुई दिख रही है।इस मौके पर प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत बर्नवाल , जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, जिला सचिव संजय जायसवाल, जिला प्रवक़्त आदित्य सिंह,जिला सोशल मिडिया अध्यक्ष मुन्ना यादव, युवा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ, मोहनपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन ययादव, सक्रिय कार्यकर्ता कुमार प्रभाकर, संजय रजक, पप्पू यादव उपस्तिथ रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w08f