संवाददाता/जामताड़ा I मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि बीजेपी मजबूत पार्टी है, उसके संगठन में मजबूती है, उनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की निरंतर मुसलमानों का भरोसा बीजेपी पर बढ़ रहा है।यूपी उपचुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के टिकट पर काफी संख्या में मुस्लमान चुनाव जीते हैं। कहा की विपक्ष जिस तरह से मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करता था उसकी साजिश नाकामयाब हुई है।जिस तरह से मुलामानो ने बीजेपी की नीति सबका विश्वास सबका विकास पर यकीन किया है इससे साफ संकेत है की 2024 में पुनः माननीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। बीजेपी मजबूत पार्टी है, उसके संगठन में मजबूती है, उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कहा कि मैं पिछले 25-30 साल से राजनीति को दूर और पास से देख रहा हूं। यह सही है कि झारखंड के पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीटें मिली हैं, उनका मनोबल टूटा है, लेकिन 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा पसमांदा मुस्लिम समुदाय का वोट लेने में सफल रहेंगे। पर भाजपा को पसमांदा के प्रति विश्वास जताना होगा लोस और विस में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पसमांदा भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट देकर असेंबली भेजने का काम भारतीय जनता पार्टी को करना होगा !
पासमांदा बहुल क्षेत्रों से भाजपा मुस्लिम प्रत्याशी उतारे : अब्दुल रकीब
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/grm4