दो दो केस के फरार आरोपित Labels गोरांई गिरफ्तार, भेजा जेल

3

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बांंसकुली गांव के मिन्मय गोरांई अलग अलग दो मामलों में फरार चल रहा था। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बांंसकुली गांव के मिन्मय गोरांई वर्ष 2017 में पारिवारिक मामले में शिकारीपाड़ा थाना से फरार चल रहा था। वहीं दुसरी ओर जिले के मसानजोर थाना में वर्ष 2021 में मारपीट मामले में दुमका न्यायालय से फरार था। आरोपित मिन्मय गोरांई टोंगरा थाना क्षेत्र के बांंसकुली गांव के निवासी होने के कारण शिकारीपाड़ा तथा मसानजोर थाना के पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रहे थे। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को अलग अलग दो मामले के आरोपित मिन्मय गोरांई को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cdrp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *