पांच महीने के बाद फरार नाबालिग लड़की बरामद, दुमका कोर्ट में हुआ बयान दर्ज

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) ´I  टोंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर युवक ने भगा कर ले गया था। उक्त लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर थाना क्षेत्र के भूल गांव के डीलर के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गुरुवार सुबह भूल गांव से उक्त नाबालिग लड़की को पांच महीने के बाद बरामद की है। पुलिस गांव पहुंचने के पहले ही आरोपित युवक घर से फरार हो गया था। थाना प्रभारी श्री कुमार ने नाबालिग लड़की को दुमका कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर आरोपित युवक को गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/46xg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *