संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के कटाडुमर गांव के ग्रामप्रधान के साथ मारपीट करने के मामले में पांच साल से फरार वारंटी अमेरिका मुर्मू को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को दुमका जेल भेज दिया। टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका मुर्मू ने गांव के ग्रामप्रधान के साथ किसी बात को लेकर मारपीट किया था। कटाडुमर के ग्रामप्रधान ने गांव के अमेरिका मुर्मू के खिलाफ 14 जनवरी 2018 को टोंगरा थाना में एक लिखित शिकायत देकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपित अमेरिका मुर्मू उसी समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के अनुसार टोंगरा पुलिस ने शुक्रवार को कटाडुमर गांव से फरार वारंटी अमेरिका मुर्मू को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया।