पोलटेक्निक और डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक कार्य शीघ्र शुरू हो :जानकी

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा शैक्षणिक कार्य मे बाधा डालना बंद करें विधायक

5

बरकट्ठा I  पूर्व विधायक जानकी यादव ने हल्ला बोल आंदोलन के बाद पत्रकार वार्ता कर कहा कि जयनगर के पोलटेक्निक कॉलेज और बरकट्ठा के डिग्री कॉलेज में पठन पाठन शुरू होने से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। लेकिन विधायक अमित कुमार यादव रोड़ा बन रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक पहले जयनगर के पोलटेक्निक कॉलेज भवन निर्माण में बाधा पहुंचाया। अब बिना प्रिंसिपल के बगैर सलाह के उदघाटन का नाटक किया। जिसका प्रिंसीपल ने उदघाटन को गलत बताते हुए वरीय अधिकारियों को चिट्ठी लिखा। पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि प्रिंसीपल के उस चिट्ठी को लेकर विधायक अमित कुमार यादव ने मेरे ऊपर फर्जी चिट्ठी का आरोप लगा रहे है। जबकि वह चिट्ठी प्रिंसीपल का लिखा हुआ है। विधायक पोलटेक्निक कॉलेज गोहाल और डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो इसकी बात नहीं कर रहे हैं। जानकी यादव ने कहा कि अमित यादव को बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। पूरा बरकट्ठा विस में लूट खसोट और भ्रष्टाचार व्याप्त है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/csw9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *