सरकारी राशि गबन का आरोपी छह साल बाद धराया 

IMG-20230220-WA0061
मेहरमा । ठाकुर गंगटी थाना कांड संख्या 19/17 के नामजद अभियुक्त गौरीचक गांव निवासी 35 वर्षीय फैयाज अहमद, पिता मोहम्मद सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2017 को अभियुक्त के विरुद्ध थाने में सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। वहीं आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपना स्थान बदल-बदल कर फरार चल रहा था। ठाकुरगंगटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ocq5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *