सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

2

संवाददाता, मसलिया/ आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने 11 फरवरी शनिवार को निश्चितपुर में दुमका – नाला तथा दुमका – फतेहपुर मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।  सड़क जाम आदिवासी सेंगल अभियान के मसलिया प्रखंड अध्यक्ष सह मुख्य संयोजक मानवेल हांसदा की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। तत्पश्चात श्री हांसदा ने कहा कि आदिवासियों का ईश्वर मारांग बुरू सरना धर्म के साथ प्राकृतिक आस्था से जोड़ा है। धर्म के ऊपर चोट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।  झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होने के बावजूद भी यहां के आदिवासी तथा गैर आदिवासी का लाभ नहीं मिला है।स्थानीयता, आरक्षण तथा नियोजन नीतियों का समायोजन करते हुए। तीन महीने के भीतर 90 प्रतिशत युवक – युवतियों को नौकरी में बहाल किया जाय। सड़क जाम में श्री हांसदा के साथ बरियार हेंब्रम, प्रोसेनजीत हांसदा, रमेश टुडू, राजाधन हांसदा, मदन मुर्मू, लखीराम हांसदा, रासमुनी मुर्मू, होपना हेंब्रम, स्टेनशीला सोरेन, रघुनाथ मरांंडी, प्रमंडलीय अध्यक्ष कमिसन मुर्मू सहित अनेकों लोग शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bdtn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *