अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए टीबी के 60 मरीजों को प्रदान किए अंतिम चरण के पोषण किट

गोंदलपुरा खनन परियोजना: सीएसआर के तहत लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन

17

बड़कागांव I गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए हुए टीबी के 60 इलाजरत मरीजों के बीच अंतिम चरण के पोषण किट का वितरण किया। इससे पहले पांच चरणों के तहत इनके बीच पोषण आहार किट का वितरण किया जा चुका है। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली। सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है। ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत सोमवार को बांटे गए इस किट में हॉर्लिक्स, च्वयनप्राश, दाल, चना, गुड़, मूंग और सरसो तेल जैसी आहार सामग्रियां शामिल थीं। ये सभी मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने कहा, “अदाणी फॉउंडेशन के इस प्रयास से टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। हमारी इच्छा है कि अदाणी फाउंडेशन इस कार्यक्रम को लगातार जारी रखे, ताकि अधिक से अधिक टीबी मरीजों को इसका लाभ मिल सके। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका समय पर उपचार करवा लिया जाए तो इससे हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x8oq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *